फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आंधी व बारिश ने ढाहा कहर, दर्जनों कच्चे मकान गिरे

आंधी व बारिश ने ढाहा कहर, दर्जनों कच्चे मकान गिरे

Thu, 06 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आंधी व बारिश ने ढाहा कहर, दर्जनों कच्चे मकान गिरे
गाजीपुर। गुरुवार की भोर में आई तेज आंधी और पानी ने जनपद में काफी तबाही मचाई है। करीब चार घंटे की मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी लग गया। ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों कच्चे मकान ढह गए। सड़कों पर झील का नजारा देखने को मिला। इस दौरान दर्जनों सरकारी स्कूल और दफ्तरों में भी जलजमाव हो गया। पेड़ गिरने से कई मार्गों पर आवागमन ठप रहा। स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में लोगों को पानी से घुस कर आना-जाना पड़ा। पावर हाउस में पानी घुस जाने से आपूर्ति बाधित रही। शहर के साथ ही कई ग्रामीण इलाकों में भी यही हालत बनी रही।
विज्ञापन

शहर के कपूरपुर, न्यू सहकारी कालोनी, महुआबाग, लंका, सिंचाई चौराहा, पीरनगर आदि की सड़कों पर देर तक पानी लगा रहा। इस बीच आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेंवराई संवाददाता के अनुसार तेज बारिश की वजह से जहां क्षेत्र में पानी हा पानी लग गया वहीं आस पास के कई गांवों में दर्जनों कच्चे मकान धराशायी हो गए। सेंवराई गांव की हरिजन बस्ती निवासी दिलीप राम तथा अशोक राम का कच्चा मकान तेज बारिश में बरभरा कर गिर गया। इसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। परिवार अब आसमान के नीचे शरण लेने को मजबूर है। इसी प्रकार मिश्रवलिया गांव की हरिजन बस्ती के अरविंद पुत्र रामदेव, विनोद पुत्र रामाधार, रोहित पुत्र दासू, सामदेव पुत्र रामरती, माया देवी पत्नी रामप्रवेश का कच्चा मकान गिर गया। यह संयोग रहा कि मकान गिरने से पूर्व उसमें से परिवारीजनों को बाहर निकाल दिया गया था। एक एक कर मकानों से गिरने से लोगों में भय व्याप्त हो गया। ग्राम प्रधान प्यार चंद राम की ओर से तात्कालिक आर्थिक मदद दिया गया। मकान गिर जाने से उस में रखा सारा घर गृहस्थी का सामान मलबे में दब कर नष्ट हो गया। दोपहर तीन बजे तक कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। सेवराई के एसडीएम मोहम्मद कमर ने बताया कि राजस्व कर्मियों को निर्देशित कर मौका मुआयना कराया जाएगा और पीड़ितों को शासन द्वारा अनुबंधित आर्थिक लाभ तत्काल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में चार घंटे तक हुई लगातार बारिश से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जल ही जल दिखाई देने लगा। सड़कों पर इतना जल भर गया था कि वह पसर कर आसपास की दुकानों में प्रवेश कर गया था। दिलदारनगर स्टेशन रोड मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास सड़क पानी से डूब गया था। बहुअरा संपर्क मार्ग पर खेतों के पानी सड़क को पार कर बहने लगा। बहुअरा गांव के लोगों को खेतों से ओवर होकर संपर्क सड़क मार्ग से पार कर रहा पानी से होकर आते जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में नगर के बुद्धिपुर मोहल्ला में एक खपरैल का मकान गिर गया। कई जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए। बुद्धिपुर मोहल्ला स्थित शकील राइन का खपरैल का मकान गिर गया। यह तो संयोग रहा कि जिस वक्त मकान गिरा उस समय उसमें कोई नहीं था। एनएच-24 पर पिपरा गांव के पास बृजेश राय निवासी डुहियां की दुकान पर पेड़ गिर गया जिससे दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही बेटाबर मार्ग के तिवारीपुर गांव के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। मेदनीपुर स्थित पशु हास्पिटल में पानी प्रवेश कर गया। गोहद गांव के पास 33 हजार वोल्ट का तार और करीब 17 खंभे गिर गए। कुछ टेढ़े हो कर लटके हुए है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जमानिया स्टेशन बरूईन गांव के पास 33 हजार वोल्ट का तार टूट गया और खंभे झुक गए हैं। जमानियां के पावर हाउस में पानी लग जाने से कस्बा सहित स्टेशन बाजार में भी आपूर्ति बाधित रही। उपकेन्द्र परिसर की पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण पानी आये दिन लग जाता है। जिससे उपकेन्द्र में फाल्ट होते है और आपूर्ति बाधित हो जाती है। उपकेन्द्र के पानी निकासी के लिए नगर पालिका परिषद को कई बार लिखित एवं मौखित तौर पर अवगत कराया गया है लेकिन आज तक पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नही कराया गया है। जेई तापस कुमार ने बताया कि इससे करीब 50 से अधिक गांव प्रभावित है। जल्द ठीक करा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed