फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पूर्व नपा अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी

पूर्व नपा अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 28 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पूर्व नपा अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी
गाजीपुर। वार्ड नंबर-22 के सभासद शफकतुल्लाह ने जिलाधिकारी के बालाजी को मंगलवार को पत्रक सौंपा। जिसमें आरोप लगाया है कि अनियमितताओं का विरोध करने पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के पति और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मुझे जान से मरवाने की धमकी दी है। साथ में यह भी कहा है कि मेरी सरकार विरोध सोच-समझ के किया करो।
विज्ञापन

पत्रक में सभासद ने आरोप लगाया है कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल एमएलसी विशाल सिंह चंचल का खुद को प्रतिनिधि बताकर बोर्ड की तमाम औपचारिकताएं स्वयं अध्यक्षा के रहते नियम विरुद्ध तरीके से कर रहे हैं। बोर्ड की कार्रवाई भी उनके द्वारा संचालित की जा रही है। जबकि निर्वाचित अध्यक्ष को ही बोर्ड की बैठक में निर्णय लेने का अधिकार है। पूर्व चेयरमैन को बोर्ड की बैठक में बैठने तक का भी अधिकार नहीं है। इसका विरोध करने पर वह हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सभासदों का यह भी आरोप है कि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल जब नगर पालिका अधिनियम के तहत नगरपालिका के पदेन सदस्य नहीं हैं, तो उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल कैसे प्रतिनिधि हो सकते हैं। इस पर मेरे और कुछ सदस्यों द्वारा आपत्ति करने पर मामले को दबा दिया गया और बीते दिनों हुई बोर्ड की बैठक में मनमानी की गई। कई महिला सभासद भी बोर्ड की बैठक में उपस्थित नहीं होती है और उनके पति फर्जी हस्ताक्षर कर यात्रा भत्ता लेते हैं, जो नियम विरुद्ध है। इन सारी अनियमितताओं का विरोध करने पर अध्यक्ष के पति एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अध्यक्ष के कार्यालय में बुलाकर कहा कि तुम मेरी शिकायत करते हो। शिकायत करना बंद कर दो। वरना मेरी सरकार है, तुम्हें जान से मरवा दूंगा। तुम्हारा पता भी नहीं चलेगा कि कहा गए। मेरा तुम्हारे परिवार के लोग कुछ बिगाड़ नहीं सकते। उस समय मेरे साथ मेरा पुत्र इज्जतुल्लाह भी था। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष से मेरी जान को खतरा है। उधर इस संबंध में पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल का कहना है कि सभासदों द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। नगर पालिका परिषद के चंद सभासद सरकार को बदनाम करने तथा पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कुच्रक रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed