{"_id":"5b75c5a442c79203f71fbc6a","slug":"41534444964-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर रही चकबंदी अफिस की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिर रही चकबंदी अफिस की छत
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें नंदगंज और बिरनो के चकबंदी अधिकारी कार्यालयों के जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त की गई। बताया गया कि हाल ही में नंदगंज कार्यालय के सीलिंग का प्लास्टर गिरने से वहां काम कर रहे अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। इसको बैठक के बाद सभी अधिवक्ता जर्जर हालत को ठीक कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक लिखित पत्रक सौंपा तथा न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया।
वक्ताओं ने कहा कि अब वहां के कार्यालयों की हालत इतनी दयनीय है कि वहां बैठने में भी डर लगता है। अधिवक्ताओं की ओर से काम करना काफी खतरनाक और कठिन है। कभी भी छत गिर सकती है जिससे गंभीर हादसा हो सकता है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक चकबंदी अधिकारी बिरनो तथा नंदगंज के न्यायालयों में छतों की मरम्मत नहीं हो जाती तब तक अधिवक्ता उस न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। कहा कि उस भवन में जो भी अधिवक्ता बैठते हैं, वह भीतर बैठना छोड़ दें अन्यथा कोई भी हादसा हो सकता है। इस मौके पर अंबरीष कुमार, अजय कुमार पाठक, वंशीधर सिंह, पंकज कुमार तिवारी, सुशील दूबे आदि मौजूद रहें।