फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा जूता-मोजा

अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा जूता-मोजा

Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा जूता-मोजा
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। अब सरकार उन्हें जूता-मोजा उपलब्ध कराने जा रही है। जुलाई माह में विद्यालय खुलने पर बच्चों को जूता-मोजा उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय के बच्चों को जूता-मोजा उपलब्ध कराने के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को बच्चों के पैर की नाप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने के उद्देश्य से कई प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही है। मध्यान्ह भोजन, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, नि:शुल्क ड्रेस, बैग वितरण के बाद अब सरकार इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को जूता और मोजा उपलब्ध कराने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क जूता एवं मोजा (एक जोड़ी जूता एवं दो जोड़ी मोजा) उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में 1953 प्राथमिक एवं 805 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। योजना के अंतर्गत कक्षा एक से आठ तक परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दो लाख 60 हजार 999 छात्र-छात्राओं को सरकार यह सौगात देगी। इसमें एक लाख 24 हजार 559 छात्र एवं छात्राओं की संख्या एक लाख 36 हजार 440 है। जूता-मोजा की टेस्टिंग के लिए जिलाधिकारी की ओर से एक समिति का गठन किया जाएगा। विद्यालय में जूता-मोजा प्राप्त होते ही विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को जूता एवं मोजा का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को बच्चों के पैर की नाप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। चार ब्लाकों से रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई है। बताया कि संबंधित फर्म को क्रयादेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed