{"_id":"5b0c3d864f1c1ba36e8b50e5","slug":"41527528838-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का किया ऐलान
Updated Mon, 28 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जीडीएस की ओर से की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को जारी रही। मुख्य डाकघर परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि हम तब तक अपनी हड़ताल जारी रखेंगे जब तक सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं कर देती है।
उन्होंने उपस्थित सदस्यों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। सभा में राधेश्याम कुशवाहा, कृष्णशंकर सिंह, श्रीराम यादव, कमल किशोर सिंह, कैलाश यादव, रामदुलार राम, प्रभु नारायण पांडेय, शिवाजी गुप्ता, घुरभारी यादव, दिनेश यादव, रमाशंकर सिंह, अभिनव कुमार, इंद्रासन पांडेय, इरशाद अहमद ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सुरेंद्रनाथ राय एवं संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।
जमानिया संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रामीण डाक सेवक के आह्वान पर सातवें दिन भी हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व में संघ की मांगों के निस्तारण के लिए कमलेश चंद्रा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी की ओर से सरकार को रिपोर्ट सौंपे कई वर्ष बीत गए, लेकिन आज तक उसको लागू नहीं किया गया। आगाह किया कि जब तक ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों की मांगें मान नहीं ली जाएगी तब तक यह हड़ताल और धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। धरना सभा में त्रिलोकीनाथ सिंह, यशवंत सिंह, मंगला पांडेय, रेखा, संपूर्णानंद तिवारी, बलिराम, जुबैर अहमद, ओमप्रकाश यादव, अनीता सिंह, अंबिका रॉय, भरत कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन बलिराम ने किया। मरदह संवाददाता के अनुसार सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर डाक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे बाजार में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजनाथ, सत्यप्रकाश, विरेंद्र सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अमरजीत, शिवधार यादव, रामविलास शर्मा, रामविलास चौरसिया, प्रभुनाथ सिंह, गिरजा सिंह, हरिकेश यादव, दिवाकर पांडेय, गुड्डू सिंह, बृजराज, रामप्रवेश, सुग्रीव आदि उपस्थित थे।