फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   व्यापारियों ने रेल राज्यमंत्री को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र

व्यापारियों ने रेल राज्यमंत्री को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र

Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने रेल राज्यमंत्री को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र
सेवराई। स्थानीय क्षेत्र के उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री और भाजपा नेता दिनेश अकेला के नेतृत्व में व्यापारियों ने भदौरा रेलवे स्टेशन के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर रेल राज्यमंत्री और दूरसंचार मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को व्यापारियों द्वारा दिए गए पत्रक में भदौरा रेलवे स्टेशन पर व्याप्त उपेक्षा और बदहाली पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसके विकास के लिए मांग की गई। दिनेश अकेला ने बताया कि भदौरा रेलवे स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे के पटना-मुगलसराय के बीच प्रमुख क्षेत्रों में अपना स्थान रखता है। इस स्टेशन पर कम ट्रेनों के ठहराव होने के बावजूद अन्य स्टेशनों से अपेक्षा आय के दृष्टिकोण से सर्वोत्तम है। भदौरा रेलवे स्टेशन से तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव का मुख्य केंद्र होने और व्यवसायिक स्थल और ब्लाक मुख्यालय केंद्र के चलते हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करना सुलभ समझते है। बावजूद इसके प्लेटफार्म पर विकास के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य को ठेकेदार द्वारा विगत 2 माह से रोक दिया गया है। साथ ही मुख्य स्टेशन से रेलवे क्रासिंग पर जाने वाले मुख्य मार्ग की दशा अति दयनीय हो गई है। उन्होंने रेल राज्यमंत्री से स्थानीय स्टेशन पर 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस, 12333 विभूति एक्सप्रेस, 13201 पटना कुर्ला एक्सप्रेस, 12792 पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस सहित स्टेशन के सर्वांगीण विकास की मांग की है। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, राजबहादुर चौबे, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. कामेश्वर सिंह, दीपक अग्रहरी, रेमो अंकु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed