{"_id":"59f371794f1c1b71548b95f8","slug":"41509126521-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में होगी परिषदीय विद्यालयों की खेल-कूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में होगी परिषदीय विद्यालयों की खेल-कूद प्रतियोगिता
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिता नवंबर माह में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता न्याय पंचायत, ब्लाक एवं जिला स्तर पर कराई जाएगी। न्याय पंचायत एवं ब्लाक स्तर पर 14 नवंबर तक एवं जिला स्तर पर 17-18 नवंबर को कराने का निर्णय क्रीड़ा समिति (बेसिक) की पिछले दिनों हुई बैठक में लिया गया।
जिला व्यायाम शिक्षक अश्विनी राय ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता को दो संवर्गो में कराया जाएगा। प्राथमिक वर्ग में बच्चे की उम्र दस वर्ष तक होगी। इसमें कबड्डी, खो-खो, 50, 100, 200 एवं 400 मीटर की दौड़ कराई जाएगी। पूर्व माध्यमिक वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे रहेंगे, जिनकी आयु 14 वर्ष होगी। इस वर्ग में कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वालीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, योग, जिम्नास्टिक, टेबुल टेनिस, जूडो, तैराकी, हॉकी, व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन लोक गीत, राष्ट्रीय एकांकी, समूह गान की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। बताया कि पूर्व माध्यमिक एथलेटिक्स में 100, 200, 400 मीटर दौड़ के साथ 80 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर रिले दौड़ तथा लंबी-ऊंची कूद, गोला एवं चक्का फेंक का आयोजन किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अपने ब्लाक से सभी खेल टीमों को प्रतिभाग करने का निर्देश दिया है।