फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने पकड़ा मिट्टी लदा ट्रैक्टर और जेसीबी

पुलिस ने पकड़ा मिट्टी लदा ट्रैक्टर और जेसीबी

Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा मिट्टी लदा ट्रैक्टर और जेसीबी
सैदपुर। सोमवार की रात्रि कोतवाली क्षेत्र के भितरी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करते समय मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ट्रैक्टरों, जेसीबी सहित चालकों को कोतवाली लाई। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात लगभग दस बजे कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी को यह सूचना मिली की भीतरी चौकी के तलिसा गांव में कई दिनों से अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है। यह सूचना मिलते ही कोतवाल हरकत में आए और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते हुए आधा दर्जन चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों और एक जेसीबी को चालकों सहित पकड़ लिया। पुलिस ट्रैक्टरों, जेसीबी सहित चालकों को कोतवाली लाई। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि अपेक्षित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मंगलवार को कोतवाली के आसपास कई सफेदपोश घूमनेे नजर आए, जिनकी लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed