फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दस दिन से जले है ट्रांसफार्मर, गर्मी से परेशान हैं उपभोक्ता

दस दिन से जले है ट्रांसफार्मर, गर्मी से परेशान हैं उपभोक्ता

Fri, 28 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
दस दिन से जले है ट्रांसफार्मर, गर्मी से परेशान हैं उपभोक्ता
बहादुरगंज (गाजीपुर)। सिउरा और फरीदपुर गांव में दस दिनों से जले ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया। इसकी वजह से गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। इसके अलावा बंका पट्टीगढ़ देवली में नलकूप का ट्रांसफार्मर जलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने से लोगों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

सिउरा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से करीब 50 और फरीदपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने करीब 30 घर दस दिनों से अंधेरे में है। इसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कूलर और पंखा न चलने की वजह से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे है। रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जा रहे हैं। घरों में प्रकाश करने के लिए लोगों को महंगे दामों पर मिट्टी का तेल खरीदकर ढिबरी और लालटेन जलाना पड़ रहा है। बिजली न आने से लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके अलावा बंका पट्टीगढ़ और देवली गांव में नलकूप का ट्रांसफार्मर जलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने से विभाग के प्रति लोगों में रोष गहराता जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से ट्रांसफार्मरों को बदला नहीं जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि सभी ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए कागजात दे दिया गया है। ठेकेदारों के पास साधनों की कमी है। ट्रांसफार्मरों को लाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जल्द की ट्रांसफार्मरों को बदलकर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed