फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घास और गंदगी देख सीडीओ की त्योरी चढ़ी

घास और गंदगी देख सीडीओ की त्योरी चढ़ी

Sat, 22 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
घास और गंदगी देख सीडीओ की त्योरी चढ़ी
विज्ञापन

बिरनो (गाजीपुर)। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिरनो का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में घास और गंदगी देखकर उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने डीपीआरओ को फोन कर संबंधित सफाई कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भयनारायन सिंह को निर्देश दिया कि अगर विद्यालय पर सफाई कर्मी नियमित नही आते हैं तो उनके पे-रोल पर प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर न करें। इसके बाद सीडीओ कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे। वहां सफाईकर्मी और चौकीदार अनुपस्थित पाएं गए। उन्होंने वार्डेन सुमन कुमारी को आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी के पहुंचने पर विद्यालय के बच्चों ने स्वनिर्मित गुलदस्ता भेंट किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरनो में नामांकित छात्र संख्या 250 में 185 छात्र विद्यालय में उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायन सिंह एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक रामजी विश्वकर्मा की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में एमडीएम देखा और रसोइयों को साफ-सफाई का दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर शिक्षा क्षेत्र बिरनो के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की उपस्थिति में शनिवार को 74 बच्चों को दो-दो सेट ड्रेस वितरित किया गया। ग्राम प्रधान उदयनारायण राम ने सभी बच्चों से प्रत्येक दिन ड्रेस पहनकर विद्यालय आने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के सहायक अध्यापक श्वेता सिंह, स्वतंत्र कुमार खरवार, विवेक शर्मा, उमेश चतुर्वेदी, प्रेमचंद सिंह आदि उपस्थित थे। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदुलार यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed