फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   410 candidates left the exam on the second day

Ghazipur News: दूसरे दिन 410 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
410 candidates left the exam on the second day
शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को दोनों कक्षाओं की दो पालियों में कंप्यूटर, नागरिक शास्त्र और व्यावसायिक विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत 6736 परीक्षार्थियों में 410 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 6326 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

नागरिक शास्त्र की परीक्षा में गैरहाजिरी सबसे अधिक रही। वहीं परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सचल दल, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट दिनभर चक्रमण करते नजर आए। मानिटरिंग सेल-कंट्रोल रूम प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश पाठक ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय में 625 पंजीकृत थे, जिसमें 604 ने परीक्षा दी और 21 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर के व्यावसायिक विषय में 404 पंजीकृत थे, जिसमें 389 उपस्थित रहे और 15 अनुपस्थित।
विज्ञापन

दूसरी पाली में हाईस्कूल के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में केवल एक छात्र पंजीकृत था, लेकिन वह भी परीक्षा देने नहीं पहुंचा। वहीं इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय में 5706 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 373 अनुपस्थित रहे और 5333 ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, कक्ष निरीक्षक, सचल दल और मजिस्ट्रेटों की सक्रियता के बीच परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर दबाव भी देखने को मिला। कई केंद्रों पर छात्रों को प्रवेश, पहचान पत्र जांच और समयपालन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर ठीक था, लेकिन इस बार निगरानी बहुत ज्यादा है। जरा सी गलती पर भी डर लग रहा था। फिर भी तैयारी के अनुसार पेपर आया।
- आकांक्षा यादव, कक्षा 12
हमारे सेंटर पर चेकिंग बहुत सख्त थी। लेकिन इससे अच्छा माहौल बना रहा, किसी को परेशान भी नहीं किया गया
- सुप्रिया गुप्ता, कक्षा 12
नागरिक शास्त्र में लंबी उत्तर वाले सवाल ज्यादा थे। समय कम लगा। अगर लिखने की स्पीड ठीक न हो तो परेशानी हो सकती है।
- अंशिका वर्मा, कक्षा 12
नागरिक शास्त्र का पेपर ठीक-ठाक था, लेकिन इस बार निगरानी बहुत सख्त है। सीसीटीवी और सचल दल की वजह से थोड़ा दबाव जरूर रहा।
अंजली भारती, कक्षा 12
बोर्ड परीक्षा के समय 12 मार्च तक बिजली कटौती पर रोक
सुहवल। बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। परीक्षा समय में किसी भी प्रकार की बिजली कटौती नहीं की जाएगी। यह निर्णय अधीक्षण अभियंता, प्रणाली नियंत्रण लखनऊ के निर्देश पर लागू किया गया है। परीक्षा दो पालियों में प्रतिदिन कुल 6 घंटे 30 मिनट चल रही है, जिसके दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह निर्बाध रहेगी। अधिशासी अभियंता विजय प्रसाद कटारिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को बेहतर माहौल देना और केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निर्बाध संचालित रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed