{"_id":"631639d606a74c290d197912","slug":"40-percent-work-remaining-claim-to-be-completed-in-three-months-ghazipur-news-vns6727293191","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीसदी काम शेष, दावा तीन महीने में पूरा करने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीसदी काम शेष, दावा तीन महीने में पूरा करने का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य पूरा होने में समय लग सकता है। अभी दो फ्लोर की बिल्डिंग में ढांचा तैयार हुआ है। इसके खिड़की, दरवाजा, टाइल्स आदि का काम शुरू हुआ है।
जबकि शहर के बीचो-बीच स्थित नए अस्पताल के लिए करीब चार साल पहले निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। कार्य में देरी होने को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि जमीन उपलब्ध होने में समय लगने से निर्माण कार्य में देरी हुआ। अक्टूबर 2020 में अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इससे अभी तक सिर्फ 60 फीसदी काम हो पाया है। वहीं, कार्यदायी संस्था की ओर से दावा किया जा रहा है कि 100 बेड के नए अस्पताल को इस साल 15 दिसंबर तक सुपुर्द कर दिया जाएगा।
मालूम हो कि 31.75 करोड़ रुपये में दो मंजिला इमारत को तैयार करना है। पिछले दिनों केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों का जिला महिला अस्पताल में दौरा हुआ था। उस दौरान कम मजदूर और कार्य की रफ्तार को लेकर सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद से कार्यदायी संस्था ने साइट पर मजदूर और तकनीकी सहायकों को बढ़ा लिया है। साथ ही कार्य में बढ़ोत्तरी होने के साथ तय समय पर काम पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
दो मंजिला भवन में होंगी विभिन्न सुविधाएं
दो मंजिला नए अस्पताल भवन में वार्ड, लेबर रूम, आवास, आपरेशन थियेटर की सुविधा नए सिरे से मिलेगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में ट्रेनिंग सेंटर आदि के लिए भी कवायद शुरू कर दी गई है। जिसको लेकर भी जल्द ही काम शुरू होगा।
जिला महिला अस्पताल के नए भवन में काफी काम हो गया है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। दिसंबर तक काम पूरा कर लेने की उम्मीद है।
तारकेश्वर सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल