{"_id":"6478e8dc5c79e0999e0026b6","slug":"40-degree-wind-peoples-life-is-difficult-ghazipur-news-c-20-1-233199-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 40 डिग्री का वार, लोगों का जीना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 40 डिग्री का वार, लोगों का जीना दुश्वार
विज्ञापन
सुबह से लेकर शाम तक लू का असर लोगों को कर रहा है परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सूरज की किरणें पिछले कुछ दिनों से मानो आग बरसा रही है। धूप और लू से लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान 40 के आस-पास रहने से तपिश हर किसी को झुलसा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शाम तक लू का असर रहा। तापमान 40 डिग्री होने से दोपहर में सड़क पर तो मानो आग के गोले बरसते महसूस हुए। मौसम का ये मिजाज करीब एक हफ्ते से बना हुआ है।
वहीं, आगामी 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है तथा उत्तर-पश्चिमी पूर्वी हवा औसत 14 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
ऐसे मौसम में सब्जी, मूंग, उड़द आदि की खेती कर रहे किसानों को फसलों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें। कृषि वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि मूंग की फसल में पीला पत्ती धब्बा रोग की निगरानी करें तथा प्रभावित पौधों को खेत से अलग कर दें। आम की फसल में मिली बग कीट की निगरानी करें तथा बचाव के लिए इमिडाक्लोरोप्रिड दवा को 1.5 मिली प्रति लीटर पानी की दर से छिडकाव करें। पशुपालन में पशु के पेट फूलने व कब्ज की समस्या होने पर 20 ग्राम काला नमक 20 ग्राम साधारण नमक तथा 10 ग्राम हींग को 500 मिली पानी में मिलाकर एक या दो बार पशु को देने से राहत मिलेगी। बताया कि धान की उच्च गुणवत्ता का बीज प्रजाति सीओ-51 जो 110 दिन तथा राजेंद्र श्वेता जो 135 से 140 दिन की है प्रजाति का बीज कृषि विज्ञान केंद्र पी जी कॉलेज गाजीपुर आकर किसान खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
000
आपदा से निपटने के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अरूण कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़, अतिवृष्टि, सूखा एवं अन्य आपदाओं से निपटने के लिए जनपद स्तर पर इमरजेंसी आपरेशन सेंटर की स्थापना की गई है। सेंटर को 24 घंटे क्रियाशील किये जाने हेतु कार्मिकों की तैनाती की गई है।
जिसमें अमित कुमार कनिष्ठ सहायक मो नंबर 9451343825 एवं शाहिद परवेज कनिष्ठ सहायक मो नंबर 9696332211 बेसिक शिक्षा विभाग सेे एक जून से 15 जून, 2023 तक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामअवतार कनिष्ठ सहायक मो नंबर 7236915759 एवं मनोज यादव वरिष्ठ सहायक मो नंबर 7355455266 को एक जून से 15 जून तक दिन में 2 बजे से रात 10 बजे तक बृजेश कुमार कनिष्ठ सहायक मो नंबर 8787232156 समेत अन्य कर्मचारी आपदा विशेषज्ञ के निर्देशन में शासकीय कार्यों का निस्तारण करेंगे।
ईओसी में स्थापित उपकरण, वस्तुओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित क्रियाशीलता के उत्तरदायी होंगे। ईओसी में स्थापित दूरभाष नंबर 0548-2224041 पर प्राप्त सूचनाओं /समस्याओं को आपदा विशेषज्ञ को अवगत कराते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण के लिए उन्हे दूरभाष तथा पत्राचार कर अवगत कराएंगे।