{"_id":"6834b1e119c214c4410df584","slug":"4-lakh-cash-and-jewellery-stolen-from-a-dona-pattal-traders-house-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-133257-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दोना-पत्तल व्यापारी के घर से 4 लाख की नकदी व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दोना-पत्तल व्यापारी के घर से 4 लाख की नकदी व आभूषण चोरी
विज्ञापन
दुल्लहपुर। शादियाबाद थानाक्षेत्र के कनुआन गांव में रविवार की रात चोरों ने दोना और पत्तल व्यवसायी के मकान का निशाना बनाया। चोरों ने कमरे को बाहर से बंद कर चार लाख नकदी और नौ लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह घटना की सूचना पर पहुंची मामले की छानबीन में जुटी रही।
कनुआन गांव निवासी रामवृक्ष यादव मकान में ही दोना-पत्तल की दुकान गांव की चट्टी पर चलाते हैं। देर शाम परिजन खाना खाकर सो रहे थे। रात में चोर पीछे से घर की छत पर चढ़ गए। इसके बाद सीढि़यों से नीचे आ गए। चोरों ने सोए परिजनों के दो कमरों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद एक कमरे को खंगाला। इस दौरान एक सूटकेस लेकर चले गए। चोरों ने कुछ दूरी पर सूटकेस तोड़कर उसमें रखा चार लाख नकदी और करीब नौ लाख रुपये के सोने का एक सेट हार, दो अंगूठियां, सोने की दो चेन, एक मंगलसूत्र, कान के दो आभूषण, दो नथिया, एक मांगटीका, चांदी के दो पायल और दुकान की चाबी लेकर फरार हो गए।
सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो वे कमरे का दरवाजा बंद देख शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने दोनों कमरों के दरवाजे बाहर से खोले। चोरी की घटना से व्यापारी एवं पीड़ित परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि व्यापारी के घर कुछ दिन पूर्व ही वैवाहिक कार्यक्रम हुआ था। ऐसे में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।