फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   39.32 lakh received for improving the appearance of PM Shri schools

Ghazipur News: पीएमश्री विद्यालयों की सूरत संवारने के लिए मिले 39.32 लाख

Sat, 01 Nov 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
39.32 lakh received for improving the appearance of PM Shri schools
गाजीपुर। जिले के पीएमश्री विद्यालयों में व्यापक स्तर पर मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य कराकर उनकी सूरत संवारी जाएगी। इसके लिए शासन ने 39 लाख 32 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई है। प्रत्येक विद्यालय पर करीब एक लाख 22 हजार खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूलों में साफ-सफाई और एलईडी लाइट लगाने के लिए भी अलग से धनराशि जारी की गई है। पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों को आधुनिक शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करना है। योजना के अंतर्गत जिले में 32 विद्यालयों पहले चरण में 20 और दूसरे में 12 का चयन किया गया है। इन विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित कर उनमें स्वच्छता, सुरक्षा और मूलभूत ढांचे को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में उनका कायाकल्प कर उनकी सूरत भी संवारी जा रही है। इसके लिए 39 लाख 32 हजार 160 रुपये की धनराशि जिले को उपलब्ध कराई गई है। इससे प्रत्येक स्कूल में एक लाख 22 हजार 880 की लागत से विभिन्न मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इसमें दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत कराई जाएगी। शौचालयों का नवीनीकरण और दीवारों के पुराने प्लास्टर का भी सुधार कराया जाएगा। कक्षाओं के फर्श की मरम्मत और नवीनीकरण कर उन्हें मजबूत और साफ-सुथरा बनाया जाएगा। विद्यालयों की छत और सीलिंग की मरम्मत भी इस योजना में शामिल है। इसके साथ ही कई अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के खाते में जल्द निर्धारित धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन


एलईडी और स्कूलों को चकाचक रखने के लिए भी मिला पैसा-गाजीपुर। सुरक्षा और बिजली की बचत को ध्यान में रखते हुए पीएमश्री विद्यालयों में एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए प्रति विद्यालय 2-2 हजार की दर से 64 हजार उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही इन स्कूलों को चकाचक रखने के लिए साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए सभी 32 विद्यालयों को 2500-2500 की दर से चार लाख की धनराशि भी मिली है। यह पैसा पांच महीने के लिए मिला है।
विज्ञापन


एलईडी लाइट और सफाई व्यवस्था की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज दी गई है। मरम्मत का पैसा जल्द ही एसएमसी के खाते में भेज दिया जाएगा। कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया गया है।- उपासना रानी वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed