फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   39 polling stations with five or more polling places

पांच या उससे ज्यादा मतदेय स्थल वाले 39 मतदान केंद्र

Tue, 15 Feb 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
39 polling stations with five or more polling places
गाजीपुर। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में 39 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पांच या उससे ज्यादा बूथ हैं। जमानिया में ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या सबसे अधिक है जबकि जखनिया में पांच या उससे ज्यादा बूथ वाला कोई मतदान केंद्र नहीं है।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव के तहत सात मार्च को मतदान कराया जाएगा। सातवें एवं अंतिम चरण में होन वाले चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। इसको निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। सात विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में 1616 मतदान केंद्र एवं 3040 मतदेय स्थल हैं। इनमें 39 मतदान केंद्रों पर पांच या उससे अधिक मतदेय स्थल हैं। मिली जानकारी के अनुसार (374) सैदपुर में दो, (375) गाजीपुर में दस, (376) जंगीपुर में चार, (378) मुहम्मदाबाद में सात तथा (379) जमानिया में सबसे अधिक 12 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां वर्तमान में पांच या उससे ज्यादा मतदेय स्थल हैं। जखनिया विस क्षेत्र में पांच या उससे अधिक मतदेय स्थल वाला कोई मतदान केंद्र नहीं है। सहायक मतदेय स्थल बनने की दशा में इसमें कुछ परिवर्तन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed