{"_id":"5f6101f68ebc3e6a4c54d1f9","slug":"36-corona-infected-including-two-bank-workers-ghazipur-news-vns5473895153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बैंक कर्मी समेत 36 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बैंक कर्मी समेत 36 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के दो बैंक कर्मी और पुलिस कर्मी समेत 36 की रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे पाजिटिव आई। जबकि होम आइसोलेट और कोविड केयर सेंटर में भर्ती अब तक 3036 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3423 पहुंच गई है। वहीं 36 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 351पहुंच गया।
कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हालांकि मेडिकल टीम लगातार शासन के निर्देशों का पालन करने के ठोस कदम उठा रही है। इसके अलावा मरीज भी लगातार स्वस्थ हो रहे हैं, जिससे राहत है। देर शाम आई रिपोर्ट में सदर दस, मरदह दो, पुलिस कर्मी, शास्त्रीनगर तीन, तहसील सदर एक, मुहम्मदाबाद चार, दौलतपुर एक, खानपुर एक, रजागंज एक, एसबीआई जंगीपुर एक कर्मी, एसबीआई मिश्रबाजार एक, सैदपुर दो, धरवा एक, हरिहरपुर एक, महेंद तीन, औरंगाबाद एक, चौबेपुर एक, फुल्ली में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। इस संबंध में प्रभारी डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 36 नए मरीज मिले हैं। मेडिकल टीम द्वारा मरीजों की सूची तैयार करने के ट्रैस किया जा रहा है।