फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   357 link roads will be rejuvenated with Rs 5333 crore

Ghazipur News: 5333 करोड़ से 357 संपर्क मार्गों का होगा कायाकल्प

Mon, 10 Feb 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
357 link roads will be rejuvenated with Rs 5333 crore
जिले के विभिन्न ब्लाॅकों के 357 संपर्क मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। इससे जिले की करीब 50 प्रतिशत (20 लाख) से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक करीब 43 किमी सड़क की मरम्मत के लिए 5333.84 करोड़ के सापेक्ष 533.52 लाख रुपये मिल गए हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मुख्यमार्ग से ग्रामीण इलाकों को जानी वाली सड़कों को दुरुस्त करने को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पीडल्यूडी ने 16 ब्लाॅक के विभिन्न गांवों के संपर्क मार्ग को चिह्नित कर नवीनीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से इस पर मुहर लगाने के साथ धनराशि स्वीकृत कर अवमुक्त कर दी गई। सड़क बनने से राहगीर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर भी फर्राटा भर सकेंगे।
अधिकारियों के माने तो फरवरी के अंतिम सप्ताह में हर हाल में कार्य शुरू हो जाएगा। मार्च के अंतिम सप्ताह तक बजट का कम से 50 प्रतिशत से अधिक धनराशि मिलते ही अप्रैल से कार्य में रफ्तार आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed