{"_id":"610ad2d38ebc3ec206148443","slug":"35-trained-experts-of-the-district-ready-to-deal-with-the-third-wave-of-corona-ghazipur-news-vns60430411","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 35 प्रशिक्षित विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 35 प्रशिक्षित विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयार
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना की तीसरी लहर से 35 प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सक दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो चुके हैं। इसमें दस बाल रोग विशेषज्ञ और 25 जूनियर डॉक्टर हैं, जिन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। जिला और महिला अस्पताल में पीकू वार्ड स्थापित हो चुका है। जबकि सीएचसी पर बेड भी सुरक्षित करने की कवायद तेज कर दी गई है। वहीं जिला अस्पताल में पीएम फंड केयर से लगने वाला दूसरे ऑक्सीजन प्लांट को अभी अनुमति नहीं मिली है। वहीं महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह में स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोरोना की दूसरी लहर ने जिस तरह से जनपद को अपने चपेट में लिया था कि स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खुलकर सामने आ गई थी। इस दौरान जहां संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी हो रही थी, वहीं मरीजों की मौत के आंकड़ों में भी तेजी से वृद्धि हो रही थी। ऐसे में दवा वितरण, टीकाकरण एवं जांच को महा अभियान बनाकर जिला प्रशासन ने किसी तरह काबू पाया था। ऐसे में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर शुरू हई तैयारियों में अब जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त दिखाई दे रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल में पीकू वार्ड स्थापित कराया गया। इसमें 40 बेड आईसोलेशन एवं 20 बेड आईसीयू के लिए सुरक्षित किए गए हैं। जबकि जिला महिला अस्पताल में 30 बेड आईसोलेशन एवं 10 बेड आईसीयू के बनाए गए हैं। साथ ही जिले के दस बाल रोग विशेषज्ञों एवं मेडिकल कालेज में तैनात 25 जूनियर डॉक्टरों को प्रशिक्षित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार किया गया है, जिससे किसी भी विकट परिस्थितियों में निपटा जा सके। इसके अलावा जिले के 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 बेड सुरक्षित किया गया है। इसमें पांच आईसोलेशन एवं पांच आईसीयू बेड शामिल है। वहीं जिला एवं महिला अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए दस स्टाफ नर्स को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिससे संभावित लहर से निपटा जा सके। इसके अलावा जिला अस्पताल में जहां एक ऑक्सीजन प्लांट का संचालन हो रहा है। जबकि महिला अस्पताल में एक सप्ताह में प्लांट स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा भदौरा, मुहम्मदाबाद, सैदपुर, मनिहारी, बरूईन में स्थापित हो रहा ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी कार्य तेज कर दिया गया है, जिससे दिक्कत का सामना न करना पड़े।
दवा पर 40 लाख तो उपकरणों पर खर्च होगा दो करोड़
गाजीपुर। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शासन की ओर से जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में दवाईयों की उपलब्धता के लिए 40 लाख का बजट मुहैया कराया गया है। इसके साथ ही दो करोड़ रुपये उपकरणों की खरीद के लिए दी गई है। इसमें पांच वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरणों की खरीदारी की जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने बजट के मुताबिक खरीदारी के लिए सूची भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
केरल में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई है। जिला और महिला अस्पताल मिलाकर 100 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। इसके साथ दस बाल रोग विशेषज्ञ, 25 जूनियर डॉक्टर एवं 10 स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। साथ ही शासन की ओर से उपलब्ध होने वाले बजट से उपकरण एवं दवा की खरीदारी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। - डा. राजेश सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल गाजीपुर