फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   35 sheep killed under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दर्जन भेड़ों की मौत

Tue, 22 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
35 sheep killed under suspicious circumstances
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर टंडवा गांव निवासी श्यामा पाल की 35 भेड़ों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे पशुपालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी श्यामा पाल रविवार की रात अपनी 80 भेड़ों को अपने खेत में रोककर पास में अपने घर में सोने चले गए। भोर में भेड़ों की चीत्कार सुनकर भेड़ मालिक घर से दौड़े-दौड़े आए तो वहां भेड़ों की परिस्थिति देखकर भौचक्के रह गए। एक-एक कर भेड़ गर्दन जमीन पर पटक पटक कर दम तोड़ती जा रही थीं। श्यामा पाल को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे भेड़ों को बचाया जाए। इस दौरान आस-पास के ग्रामीण भी जुट गए। गांव के लोग भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर अपने अपने तरीके से मदद करने का प्रयास किया, लेकिन भेड़ों के मरने का सिलसिला नहीं थमा। पशुपालक ने बताया कि 35 भेड़ों की मौत हो चुकी है। पांच भेड़ मरने के कगार पर हैं। ग्रामीण मौत का कारण जानने में परेशान रहे। गांव के असलम हुसैन, बासुदेव यादव, वीरेंद्र यादव, प्रकाश राम ,रवि पाल, रामप्रवेश पाल, राजेंद्र प्रसाद, गोलू गौड़ आदि दर्जनों लोगों ने मरी भेड़ों को दफनाने में मदद की। सूचना पाकर पहुंचे समाज सेवी वीरू चौहान, जितेंद्र कुमार, सत्यार्थी व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भेड़ों की आकस्मिक मौत पर प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed