फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   32.54 lakh rupees received for repairing canals

Ghazipur News: नहरों की मरम्मत के लिए मिले 32.54 लाख रुपये

Sun, 26 Oct 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
32.54 lakh rupees received for repairing canals
गाजीपुर। जमानिया पंप नहर प्रणाली के तहत नहरों की मरम्मत के लिए शासन की ओर से 32.54 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इससे क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई में सहूलियत मिलेगी। शासन ने निर्देश दिया गया है कि जारी की गई धनराशि से नहरों पर स्थित पुलियों की मरम्मत, प्रोटेक्शन वॉल व सीसी लाइनिंग का निर्माण का कार्य किया जाएगा। साथ ही कुलाबों की भी मरम्मत होगी। निर्माण व मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं मरम्मत कार्य होने से नहरों में मजबूती आएगी। इससे क्षेत्र के 14 लाख किसानों को सिंचाई करने में सहूलियत मिलेगी। सिंचाई निर्माण खंड वाराणसी के अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने बताया कि नहर की मरम्मत के लिए शासन से धनराशि जारी हुई है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

61,863 एकड़ भूमि सिंचाई की है क्षमता-जमानिया नहर इसको चौधरी चरण सिंह जमानिया नहर भी कहा जाता है। जिले की एक महत्वपूर्ण सिंचाई नहर है। इसकी स्थापना वर्ष 1912 में हुई थी। इसकी क्षमता 61,863 एकड़ भूमि की सिंचाई करनी की है। इसका उद्गम चक्का बांध से होता है। इसकी चौड़ाई औसतन 110 फीट है। मूल रूप से यह जमानिया नहर के नाम से बनी थी, लेकिन 1984 में चौधरी चरण सिंह की मृत्यु के बाद इसका नाम बदलकर चौधरी चरण सिंह जमानिया नहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed