फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3202 voters will decide the fate of four candidates

Ghazipur News: चार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 3202 मतदाता

Thu, 02 Feb 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
3202 voters will decide the fate of four candidates
गाजीपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसको सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के दो विकास खंडों सदर एवं जमानिया की क्रमश: मिरदादपुर एवं सब्बलपुर कला क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट के लिए नौ फरवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। दोनों सीटों पर कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके लिए दोनों जगहों पर छह मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

चुनाव में मिरदादपुर एवं सब्बलपुर कला के 3202 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) राजाराम वर्मा ने बताया कि जमानिया ब्लाक क्षेत्र के सब्बलपुर कला में 1524 मतदाता हैं, जबकि सदर विकासखंड क्षेत्र के मिरदादपुर में 1678 मतदाता हैं। मतदान के लिए तीन-तीन पोलिंग पार्टियां लगाई जाएगी। एक-एक पोलिंग पार्टी रिजर्व है। मतगणना 10 फरवरी को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर कराई जाएगी। चुनाव के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed