फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   32 Transformers Are Burning Out Daily And Claims of Replacing Them Within 48 Hours Are Going Up in Smoke Too

Ghazipur News: रोज 32 ट्रांसफार्मर फुंक रहे, 48 घंटे में बदलने के दावे भी जल रहे

Sun, 24 May 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
32 Transformers Are Burning Out Daily And Claims of Replacing Them Within 48 Hours Are Going Up in Smoke Too
रौजा वर्कशाप में रखे गए ट्रांसफाॅर्मर-संवाद
गाजीपुर। ओवरहीटिंग के कारण जनपद में प्रतिदिन 32 ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। मानक के अनुसार स्टॉक में मांग के सापेक्ष कम से कम 45 ट्रांसफॉर्मर होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 25 ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हैं। इससे जनपद में एक सप्ताह से लेकर तीन महीने तक फूंके ट्रांसफॉर्मर बदले नहीं जा सके हैं। जबकि निगम की ओर से 48 घंटे के भीतर ट्रांसफॉर्मर बदलने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन

दोनों वर्कशॉप ट्रांसफॉर्मर और मैटेरियल की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में शेष ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति वाराणसी से की जा रही है, जिसमें समय लग रहा है। जनपद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। प्रचंड गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद में 13 ऐसे गांव हैं, जहां चार दिन से लेकर तीन महीने तक ट्रांसफॉर्मर फूंके पड़े हैं, लेकिन उन्हें बदला नहीं गया है। इससे 15 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

बिजली निगम ने गर्मी शुरू होने से पहले तैयारियां पूरी होने का दावा किया था, लेकिन प्रचंड गर्मी में व्यवस्थाओं की स्थिति सामने आ रही है। शासनादेश के अनुसार गांवों में ट्रांसफॉर्मर जलने पर 48 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सामान की है किल्लत
गाजीपुर। एक ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत में ट्रांसफॉर्मर ऑयल, कॉपर, बाइंडिंग वायर, इंसुलेटर, बुश, गैस किट, क्वाइल, टेप, नट-बोल्ट और कनेक्टिंग पार्ट्स की जरूरत होती है। लेकिन समय पर इन सामानों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत प्रभावित हो रही है।

इन गांवों में फूंके पड़े हैं ट्रांसफॉर्मर
गाजीपुर। दुबिहा में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पांच दिनों से, भठवा में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिनों से, हसनपुर डगरा में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिनों से, भड़सर चट्टी पर 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर सात दिनों से, नसरतपुर दलित बस्ती में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिनों से, नसरतपुर गुप्ता बस्ती में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो महीने से, सुलेमापुर देवकली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर तीन दिनों से तथा पशु सेवा केंद्र के पास 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर सात दिनों से फूंका पड़ा है। इसके अलावा शिवमुनि चौरसिया के खेत के पास 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह से, मरदह दलित बस्ती वार्ड नंबर-एक में 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर तीन महीने से, कोडरी में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिनों से, हालपुर चट्टी में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिनों से, गोविंदपुर कीरत में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पांच दिनों से, बाघपुर में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो दिनों से और मुहम्मदपुर राजभर बस्ती में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 10 दिनों से जला है।

गांव में चार दिनों से ट्रांसफॉर्मर फूंका हुआ है। सूचना देने के बाद भी बिजली निगम की ओर से अब तक उसे बदला नहीं गया। - जितेंद्र राजभर, भठवां

गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूरी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। - मोनू यादव, हसनपुर डगरा
जहां दो और तीन महीने से ट्रांसफॉर्मर फूंकने की बात है, वहां संबंधित एक्सईएन से जानकारी ली जाएगी। ट्रांसफॉर्मर फूंकने की शिकायत मिलते ही दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाता है। वर्कशॉप में ट्रांसफॉर्मरों और मैटेरियल की कोई कमी नहीं है। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed