फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से जलकर राख हुई 50 बीघा गेहूं की फसल

आग से जलकर राख हुई 50 बीघा गेहूं की फसल

Sun, 28 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
आग से जलकर राख हुई 50 बीघा गेहूं की फसल
गाजीपुर। शनिवार को जिला अलग-अलग थाना क्षेत्र में विद्युत तार और पतवार जलाने के दौरान निकली चिंगारी से किसानों की 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के तमलपुरा गांव के सिवान में सिवान में शनिवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे विद्युत तार से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। एवं भांवरकोल विकास खंड के जयनगर गांव में शनिवार की दोपहर में विद्युत तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। जानकारी होते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मुहम्मदाबाद नगर के तिवारी टोला निवासी राजेश राय, गोपाल राय, माया शंकर राय, कृपाशंकर राय एवं मूलशंकर राय की 11 बीघा गेहूं की खड़ी फसल राख में तब्दील हो गई। उधर भांवरकोल विकास खंड के जयनगर सुरतापुर बाड़ में दोपहर में तारों से निकली चिंगारी आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक कबीरपुर निवासी बैजनाथ यादव, मुन्नी नाथ पासवान, सुरतापुर निवासी जीतन यादव, गौरी यादव, रघुवीर यादव, गणेश यादव, भगन यादव, ठकुरी यादव, जयनगर निवासी मुन्नु यादव, विंध्यांचल यादव आदि की 14 बीघा फसल जलकर राख हो गई। मौके पर क्षेत्रिय लेखपाल एवं राजस्व के अधिकारी छति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील कार्यालय में दिया। जमानिया संवाददाता के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के महली गांव में शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान भरत शाह, वासुदेव, राधिका, श्यामरथी, हरहंगी, रामनवमी, राजकुमार आदि की पांच बीघा फसल आग की भेंट चढ़ गई। हल्का लेखपाल विजय कुमार ने मौका मुआयना किया और आगजनी से नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसील में सौंपी। इस संबंध में तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर 7 किसानों का करीब 5 बीघा गेहूं की खड़ी फसल नुकसान हुआ है। मुआवजा दिलाया जाएगा। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा गांव के पश्चिम तरफ शनिवार की दोपहर एक बजे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। अथक प्रयास के बाद लोगों ने आग को बुझाया। आग की इस घटना में किसान अली अहमद खां, सलीम खां, असलम खां, जावेद खां, परवेज, इस्लाम, अशरफ सहित दस किसानों की 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। हल्का लेखपाल सुधांशु यादव ने बताया कि अगलगी का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील के उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। सिधागरघाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के दुर्गा स्थान के पास खेत में फूंके गए डंठल से निकली चिंगारी से आग लग गई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पक काबू पाया। आग में दुर्गास्थान निवासी कृष्णा, देवचंद, मरछू सहित बहरार और बेरूकहीं के लगभग एक दर्जन किसानों का भारी मात्रा में भूसा एवं डंठल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed