फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सेवा समाप्ति की धमकी दे रहे हैं अधिकारी

सेवा समाप्ति की धमकी दे रहे हैं अधिकारी

Sat, 09 Mar 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सेवा समाप्ति की धमकी दे रहे हैं अधिकारी
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आरटीआई परिसर में हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों की ओर से कार्यकर्ताओं पर काम का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला संरक्षक सूरजप्रताप सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वाल राइटिंग के लिए उनके खाते में आया हुआ बारह सौ रुपए निकालकर सीडीपीओ, सुपरवाइजर को दिलाए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। जो आंगनबाड़ी देने में आनाकानी कर रही हैं उसकी सेवा समाप्त किए जाने की धमकी दी जा रही है। संगठन इस भ्रष्टाचार के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग करेगा। जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को भोजन बनाने के लिए शासन ने कोटेदार के पास राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है जो गलत है। आंगनबाड़ी गर्म भोजन बनाएगी या बच्चों को शिक्षा देने के साथ अन्य विभागीय कार्य करेगी। जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने किराए पर आंगनबाड़ी केंद्र खोजने के लिए विभागीय दबाव का प्रतिवाद करते हुए कहा कि केंद्र का किराया विभाग को देना है। इस अवसर पर निशा, सगुन, शीला, आरती, नाजनीन, जया गुप्ता, मीरा देवी, लालसा यादव, संगीता देवी, निशा गुप्ता, शशिकला, अनामिका, फहमीदा, मधुबाला, कृष्ण, ऊषा, उमा, सीमा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed