फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बैठक में स्टेशन की समस्याओं पर हुई चर्चा

बैठक में स्टेशन की समस्याओं पर हुई चर्चा

Sun, 10 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
बैठक में स्टेशन की समस्याओं पर हुई चर्चा
नंदगंज। स्थानीय बाजार में स्थित एक मैरेज हाल में शनिवार को बुद्धिजीवियों एवं संभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। इसमें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का इन समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में शमीम अहमद ने कहा कि नंदगंज स्टेशन से प्रति दिन सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न जिलों की लिए यात्रा करते हैं, लेकिन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन ट्रेनों की सेवा लेने के लिए दूसरे स्टेशनों तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। समाजसेवी शिवप्रसाद सिंह ने कहा कि फुट ओवरब्रिज की व्यवस्था न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री रेलवे लाइन पार कर प्लेटफार्म एक से दो पर जाने के लिए विवश हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। अंत में निर्णय लिया गया कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को पत्रक सौंपकर स्टेशन पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई जाएगी। इस अवसर पर रमेश शर्मा, रजी अहमद, अजय सिंह, रिक्की, श्यामसुंदर, सत्यनारायण पांडेय, डा. राजेश श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, जोखू यादव, नसीम अख्तर, डा. राजकुमार मौर्या, पवन गुप्ता, असलम, माजिद, प्रमोद पांडेय, डा. सत्यप्रकाश आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विजय श्रीवास्तव तथा संचालन आबिद शमीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed