फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शतरंज प्रतियोगिता में हिमांशु ने प्रिंस को हराया

शतरंज प्रतियोगिता में हिमांशु ने प्रिंस को हराया

Wed, 19 Dec 2018 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में हिमांशु ने प्रिंस को हराया
गाजीपुर। शहर के रौजा स्थित एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने मशाल जला कर किया। इस अवसर पर कैरम, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, थ्रो-बाल, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबाल, जलेबी रेस जैसे इनडोर और आउटडोर खेलों में प्रतिभागियों ने उत्साह पूवर्क भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री आलम ने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। बच्चों में नेतृत्व की भावना का विकास होता है। खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। बच्चों को खेल में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। पहले दिन इनडोर खेल में सीनियर बालक वर्ग में शतरंज प्रतियोगिता में गांधी हाउस के हिमांशु ने फुले हाउस के प्रिंस को पराजित किया। सीनियर बालिका वर्ग में फुले हाउस के कलश चौहान ने गांधी हाउस के स्वीटी मिश्रा को हरा कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। आउटडोर खेलों में बालीबाल और थ्रो बाल का आयोजन हुआ। सीनियर वर्ग में वॉलीबाल में गांधी हाउस ने आंबेडकर हाउस को पराजित किया। जबकि थ्रो बाल में गांधी हाउस ने फुले हाउस को हराया। इस अवसर पर विद्यालय की सह प्रबंधक संध्या कुशवाहा, प्रधानाचार्य सुदर्शन कुशवाहा, खेल शिक्षक दिनकर सिंह, विनोद जायसवाल, आशुतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed