{"_id":"5bfd7c48bdec2241a322f9ed","slug":"31543339080-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज सिन्हा कल करेंगे श्मशानघाट का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज सिन्हा कल करेंगे श्मशानघाट का शिलान्यास
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अत्याधुनिक श्मशान घाट की नींव रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रखेंगे। यहां बनने वाले दो श्मशान घाटों का शिलान्यास 29 नवंबर को होगा। इसका जायजा लेने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के निजी सहायक सिद्धार्थ राय मंगलवार को गंगा घाट स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार की।
गाजीपुर के विकास में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का बड़ा योगदान है। रेलवे के बाद अब जनपद के विकास की ओर उनकी निगाहें टिक गई हैं। वह जनपदवासियों को एक और सौगात देने जा रहे हैं। जिले में अब अत्याधुनिक श्मशान घाट का निर्माण होगा। यहां पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, अब इसका समय करीब आ गया है। गुरुवार को इसका शिलान्यास होने के बाद श्मशान घाट बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा, जो सबसे अलग होगा। घाट पर शवों को स्नान कराने के साथ ही कम लड़की में जलाने तक की व्यवस्था होगी।
वहां बनने वाले आधुनिक श्मशान घाटों पर दस-दस शवदाह स्थल बनाए जाएंगे, जिससे किसी तरह की परेशानी न हो। अंतिम संस्कार में आए लोगों को बैठने के लिए टीनशेड का निर्माण होने के साथ ही बैठने के लिए सीमेंटेड स्लैब भी बनवाए जाएंगे। तीन करोड़ की लागत से दोनों श्मशान घाट की सूरत बदलेगी। इस कार्य का शिलान्यास 29 नवंबर को रेल राज्यमंत्री के हाथों होना है। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रेल राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय ने अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस बीच उस स्थान को देखा, जहां पर मंच बनना है। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग, कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था आदि को देखते हुए आपस में बात-विचार किया गया। संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रेल राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय ने बताया कि रेल राज्यमंत्री 29 नवंबर को श्मशान घाट पर होने वाले निर्माण कार्य का शाम को चार बजे शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर अर्जुन सेठ, रासबिहारी राय, प्रशांत राय, बड़े पंडित, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।