{"_id":"5bb6412c867a5564495a8d4b","slug":"31538670892-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: जर्जर रेल पुल का मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: जर्जर रेल पुल का मरम्मत कार्य शुरू
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। बुधवार की शाम दिलदारनगर एवं ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के बीच सोनवल गांव के पास जर्जर रेलपुल के मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इसमें दर्जनों कर्मचारी लगाए गए हैं। मरम्मत कार्य का जायजा लेने में अधिकारी भी जुटे हुए हैं।
पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाली करीब 19 किमी लंबी दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेलवे लाइन पर दशकों पहले बने ट्रैक में लगे लोहे एवं लकड़ी के स्लीपर जर्जर हो गए थे। बावजूद इस रेलमार्ग पर दिलदारनगर-ताड़ीघाट के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी का बेखौफ संचालन किया जा रहा था। रेल अधिकारियों की लापरवाही से यात्रा करने वाले यात्रियों की सांस अटकी रहती थी। हैरानी की बात तो यह है कि पिछले दिनों दानापुर मंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश का भी यहां आगमन हुआ था, लेकिन इसके बाद भी किसी स्तर से इसकी सुधि नहीं ली गई थी। यात्रियों की आशंका को गंभीरता से लेते हुए ‘अमर उजाला’ ने 18 सितंबर को क्षेत्र के सोनवल गांव के पुलिया नंबर-11 के पास ट्रैक के जर्जर स्लीपर के संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर के प्रकाशित होने के बाद बुधवार की शाम को रेल अधिकारी हरकत में आ गए। आला अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित इंजीनियरों की देख-रेख में कर्मचारियों ने 11 नंबर रेलवे पुलिया के ट्रैक के अगल-बगल जर्जर हो चुके लोहे और लकड़ी के स्लीपरों को बदलने के साथ ही अन्य मरम्मत का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। इसका श्रेय ग्रामीण ‘अमर उजाला’ अखबार को दे रहे हैं।