{"_id":"5b7b07cb42c79246361b0cb1","slug":"31534789579-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों को लूटने वाले तीन बदमाश धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों को लूटने वाले तीन बदमाश धराए
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरनो(गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के भवरहां पुलिया के पास से सोमवार को तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। सभी लुटेरे कई संगीन वारदातों में लिप्त हैं। तीनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक ग़ाजीपुर से गंगा जल लेकर महाहर मंदिर जा रहे कावरियों से भी इन लुटेरों ने रविवार की रात तीन मोबाइल सेट और दो हजार रुपये नगद लूट लिए थे और फ़रार हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को मिली इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धेराबंदी कर भवरहा पुलिया के पास से तीनों लुटेरे संतोष यादव, अभिषेक यादव, आजाद यादव निवासी मीरपुर को लूट की मोबाइल और नगदी समेत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि रात्रि में राह चलने वाले लोगों से यह तीनों लुटेरे छिनैती करते थे।
...
विज्ञापन
...