{"_id":"5b40ff354f1c1bb2288b52cc","slug":"31530986293-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल राज्यमंत्री ने विद्यालय में किया बैग व ड्रेस वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल राज्यमंत्री ने विद्यालय में किया बैग व ड्रेस वितरण
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर (गाजीपुर)। कालनपुर गांव में शनिवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में बनी सरकार देश के लिए कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए अन्य दल गठबंधन कर रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकारें जो कार्य 48 वर्षों में नहीं किया वह काम 48 महीनों में हुआ है।
पीएम नरेंद मोदी की सरकार में देश के आर्थिक विकास को गति मिली है। 1947 से 2014 तक जितने शौचालय बने महज 48 महीनों में उससे अधिक शौचालय सरकार ने बनवाए हैं। सभी घरों तक बिजली पहुंचे इसके लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। 2019 तक सभी घर में बिजली पहुंच जाएगी। रसोई गैस अब गरीबों की घर तक पहुंच रहा है। पांच करोड़ के लक्ष्य को आठ करोड़ कर दिया गया है। 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार में लिप्त था। कामनवेल्थ गेम और कोयला घोटाला सहित अन्य घोटाले जिसके उदाहरण हैं। ऐसे लोगों को इस सरकार से दिक्कत है। आयुष्मान भारत योजना से देश के लोग लाभान्वित होंगे। इसी क्रम में गगरन गांव में हुई जनसभा के दौरान भी उन्होंने गगरन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, शिवकुमार कुशवाहा, शकील खां, राजकुमार गुप्ता, भक्ति कुशवाहा, इतवारी राजभर, मानवेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, विकास चौबे, मनोज बाबा आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज राय तथा संचालन कुमार प्रवीण ने किया ।
...