{"_id":"5b40fe3a4f1c1b78468b536c","slug":"31530986042-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सरजू पांडेय पार्क में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सरजू पांडेय पार्क में किया प्रदर्शन
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सरकार के नए फरमान से नाराज बीटीसी प्रशिक्षुओं ने शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया तथा जुलूस की शक्ल में पीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बड़ी संख्या में मौजूद प्रशिक्षु अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर अभ्यर्थियों ने कहा कि अब उनके अधिकार को सीमित किया जा रहा है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभी हाल ही में सरकार ने बीएड को प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) तक में शामिल करने का फरमान जारी किया है। इसके लिए उन्हें छह माह का कोर्स करना अनिवार्य होगा। इस आदेश से नाराज संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा बीटीसी 2015 के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रशिक्षु हाथ में तख्तियों को लेकर प्रदर्शन किए। तख्तियों पर बीएड को प्राथमिक में शामिल न करें, बीटीसी के साथ न्याय करें, बीटीसी एकता जिंदाबाद आदि स्लोगन लिखे हुए थे। देर तक प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री शक्ति सिंह यादव के नेतृत्व में सभी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां परिसर में उन्हें देखकर जिलाधिकारी के बाला जी बाहर आ गए। प्रशिक्षुओं ने उन्हें पत्रक सौंपते हुए कहा कि उनके साथ न्याय होना चाहिए। बाद में प्रशिक्षुओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीटीसी, डीएलएड डिप्लोमा में प्रशिक्षण लेने के बाद करीब दो लाख लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। वर्ष 2019 में इनकी संख्या बढ़कर पांच लाख के पार हो जाएगी। ऐसे में बीएड अभ्यर्थियों को छह माह का ब्रिज कोर्स करा कर प्राथमिक में शामिल करना हमारे साथ अन्याय होगा। कहा कि सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है। इस मौके पर पुनीत सिंह, विनय सिंह, दीपक कुमार, जेपी यादव, अभिषेक पांडेय, पंकज कुमार भारती, अमन यादव, अनुज, भानु प्रताप यादव, राहुल यादव, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।