{"_id":"5b2694224f1c1bf76e8b8829","slug":"31529254946-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से लग रहा जाम
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। यूसुफपुर बाजार एवं हाटा रोड पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके चलते लोगों को आए दिन जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
यूसुफपुर बाजार में दुकानदारों की तरफ से सड़क की पटरियों पर दुकान का सामान निकाल कर अतिक्रमण कर लेने से बाजार में वाहनों का आना-जाना काफी दुरूह कार्य हो गया है। तहसील से फाटक जाने वाली मुख्य सड़क पर जहां दुकानदार नालियों को पाट कर सड़क पर पूरी दुकान सजा दे रहे हैं। ठेले वाले बीचों बीच सड़क में ठेला खड़ा कर पूरी सड़क को अवरुद्ध किए रहते हैं। अतिक्रमण के चलते काफी चौड़ी सड़क भी संकरी हो गई है। इस पर एक भी वाहन आने पर जाम लग जा रहा है। गाजीपुर से बलिया जाने वाली मुख्य सड़क पर सलेमपुर मोड़ तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर लिये जाने से पूरे दिन लोग जाम में फंसे रहते हैं। स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों की चुप्पी के चलते अतिक्रमणकारियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोई भी अधिकारी सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए आगे आने को तैयार नहीं है। तहसील तिराहा, महिला चिकित्सालय, हाटा रोड, बिठठल चौराहा, इलाहाबाद बैंक रोड पर जाम के झाम से लोग पूरे दिन आजिज रह रहे हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से बोर्ड की बैठकों में नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की जोरशोर से घोषणा की जाती रही है, लेकिन अतिक्रमण हटाने की चेतावनी के अलावा कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं की गई। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शमीम अहमद ने कहा कि रमजान के कारण अभियान नहीं चलाया गया। प्रशासन से फोर्स की मांग की गई है। मिलने पर पटरियों पर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।