{"_id":"5ab53c7f4f1c1be83f8b4964","slug":"31521826943-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में दो दिन लघु और सीमांत किसानों से होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में दो दिन लघु और सीमांत किसानों से होगी गेहूं की खरीद
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले को गेहूं खरीद का लक्ष्य तो अभी नहीं मिला है लेकिन इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। पहली अप्रैल से होने वाली खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 37 क्रय केंद्रों का चयन कर लिया गया है जबकि 17 केंद्रों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इस बार सप्ताह में दो दिन गेहूं की खरीद लघु एवं सीमांत किसानों से की जाएगी।
शासन की ओर से जिले को गेहूं खरीद का लक्ष्य तो अभी निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन खरीद की नीति जारी कर दी गई है। इसके तहत पहली अप्रैल से 15 जून तक होने वाली खरीद के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपए प्रति कुंतल निर्धारत किया गया है। रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर खरीद सभी कार्यदिवसों में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होगी। गेहूं की बिक्री के लिए कृषक को खाद्य विभाग के पोर्टल (एफसीएस.यूपी.एनआईसी.इन) पर पंजीयन कराना होगा। अगर किसी कृषक का पंजीयन नहीं है तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत क्रय केंद्र पर पंजीकरण कर खरीद की जाएगी। गेहूं की खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 37 क्रय केंद्रों का चयन कर लिया गया है। इनमें विपणन के 16, पीसीएफ के 18 एवं कर्मचारी कल्याण निगम के 3 केंद्र हैं। पांच संस्थाओं पीसीएफ 3, यूपी एग्रो 3, एनसीसीएफ 6, पीसीयू 3 तथा एफसीआई के 2 सहित 17 केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है जिसे जल्द ही अनुमोदन मिल जाएगा। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्य अभी अप्राप्त है। किसानों का भुगतान 72 घंटे में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। उतराई और छनाई के मद में 10 रुपए प्रति कुंतल देय होगा। पूर्व में पंजीकृत किसानों को पंजीकरण नहीं कराना होगा।