{"_id":"5a4e62114f1c1baa268b7a1c","slug":"31515086353-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्री परेशान
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। कोहरे के कारण गुरुवार को अप और डाउन में तूफान एक्सप्रेस, अमृतसर मेल, फरक्का एक्सप्रेस निरस्त रहने से यात्री परेशान रहे। कोहरे का असर आम जन-जीवन के ट्रेन के परिचालन पर दिखाई दिया। इससे अप एवं डाउन में मेल एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। साथ ही साथ अप में पटना मुगलसराय पैसेंजर एक घंटा, विभूति एक्सप्रेस एक घंटा, सीमांचल एक्सप्रेस 11 एक घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 2 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे, ब्रम्हपुत्र मेल 12 घंटे, मगध एक्सप्रेस 10 घंटे, डाउन में श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घंटे, कुर्ला पटना एक्सप्रेस 3 घंटे, मगध एक्सप्रेस 10 घंटे, ब्रम्हपुत्र मेल 10 घंटे, उपासना एक्सप्रेस 3 घंटे विलंबित रही। ट्रेनों के विलंब रहने के कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन परिसर में अपना समय व्यतीत करना पड़ा। खासकर परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन