{"_id":"5a41341b4f1c1bcf6d8b61f2","slug":"31514222619-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलसागर की टीम ने महेन को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलसागर की टीम ने महेन को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित इंटर कालेज परिसर में आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रहा 45वीं अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच रविवार की देर शाम बक्सर और महेन के बीच खेला गया। इसमें पेनाल्टी शूटआउट के सहारे खेले गए इस मुकाबले में दलसागर की टीम ने महेन को 5- 4 हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच के मध्यांतर से पहले 18 वें मिनट में बक्सर के दलसागर की टीम के रिंकू ने गोलकर स्कोर 1-0 से कर दिया। मध्यांतर होने तक दलसागर ने अपनी 1- 0 की बढ़त को कायम रखा। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मुकाबले को अभी कुछ ही मिनट हुए थे तभी महेन के सिराज ने मैच के 54 वें मिनट में गोल कर स्कोर 1- 1 कर दिया। इसी दौरान मैच के 73 वें मिनट में महेन के ही संत ने एक गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। दलसागर के राजकुमार ने 89 वें मिनट में एक गोल करके बराबरी पर ला दिया। इस तरह दोनों ही टीमों का स्कोर 2-2 बराबरी पर रहा। जब कोई निर्णय नहीं हुआ तो पेनाल्टी शूट आउट से मैच का निर्णय कराया गया। इसमें दलसागर की टीम ने महेन को 5- 4 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान आदित्य नारायण राय, भगवती प्रसाद तिवारी, रजनीश राय, प्रफुल्ल चंद्र राय, समाजसेवी मोती यादव, राजू राय, प्राचार्य डा.जितेंद्र नाथ राय, गुड्डू यादव, अशोकानंद जी महराज, रघुनाथ जी, विनय यादव, प्रिंस राय, आदि मौजूद रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका एमडी खान और उद्घोषक की भूमिका सुरेंद्र राय ने निभाई।