{"_id":"59e4ed474f1c1b6f548b7c97","slug":"31508175175-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की टूटी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की टूटी सांस
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेवसा गांव निवासी सुग्रीव गौड़ (40) नंदगंज-शादियाबाद चौराहे के पास ठेला लगाकर चना बेचता था। देर रात वह ठेला लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह धरवां चट्टी के पास पहुंचा। गाजीपुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। स्थानीय पुलिस की सूचना पर सैदपुर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज सहित चालक को सैदपुर बाजार से पकड़ लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ भुड़कुड़ा आलोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव निवासी चंद्रिका यादव (40) देर शाम बड़ागांव स्थित बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान बाइक की चपेट में आ गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार बाइक खड़ाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए धर्मागतपुर स्थित पीएचसी भेजा जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने बताया कि बाइक को कब्जे मेेें लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।