फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   30 thousand cash was stolen by breaking the lock of property dealer's office

Ghazipur News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय का ताला तोड़ उड़ाया 30 हजार नकदी

Fri, 01 Mar 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
30 thousand cash was stolen by breaking the lock of property dealer's office
गहमर। कोतवाली से महज एक किमी की दूरी पर ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से बुधवार की रात चोरों ने सामान के साथ 30 हजार नगदी पर हाथ साफ दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक निजी प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर है। देर शाम गांव निवासी सुशील कुमार सिंह कार्यालय का काम निपटाकर रात नौ बजे ताला बंद कर घर चले गए। दूसरे दिन सुबह जब वह कार्यालय पहुंचे तो देखा की ताला टूटा हुआ है और अंदर से इंवर्टर, बैटरी, टीवी और नकद रखा 30 हजार रुपये गायब है। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ तहरीर भी दी गई। कोतवाल अशोक मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed