फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   30 percent DAP of private companies will be distributed

Ghazipur News: निजी कंपनियों की 30 प्रतिशत डीएपी बांटी जाएगी

Mon, 25 Nov 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
30 percent DAP of private companies will be distributed
गाजीपुर। डीएपी की किल्लत को दूर करने के लिए शासन स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत निर्देश दिया गया है कि निजी कंपनियों की 30 प्रतिशत डीएपी का वितरण समितियों के माध्यम से किया जाए। शासन के फरमान को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में कृषि विभाग लग गया है। नई व्यवस्था के तहत एक-दो दिनों में समितियों से किसानों को निजी कंपनी की डीएपी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में रबी का सीजन चल रहा है। गेहूं व आलू की बोआई में सबसे अधिक मांग डीएपी की है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खबर आ रही है कि पर्याप्त डीएपी नहीं मिल पा रही है। छोटे व बड़े सभी किसानों को केवल दो बोरी ही डीएपी दी जा रही है। हालांकि विभाग का दावा है कि जोत के आधार पर डीएपी वितरण का निर्देश दिया गया है। समितियों से पर्याप्त डीएपी नहीं मिल पाने के कारण किसान निजी दुकानों का सहारा ले रहे हैं। रविवार को जिले में नंदगंज में एचयूआरएल (हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड) कंपनी की एक रैक डीएपी उतारी गई। 536 मीट्रिक टन डीएपी से 353 मीट्रिक टन सहकारी समितियों को भेजा जाएगा। जबकि 173 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरकों के निजी दुकानों पर वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

दो लाख हेक्टेयर में होती है खेती
गाजीपुर। जनपद में साढ़े पांच लाख किसान हैं। वहीं दो लाख हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की खेती होती है। जिले में कुल साधन सहकारी समितियों की संख्या 182 है। जबकि सक्रिय समितियों की संख्या 154 है। इसी तरह खाद विक्रेता दुकानों की संख्या 800 है। जबकि सक्रिय खाद विक्रेता दुकानें 550 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनियों की डीएपी का 30 प्रतिशत हिस्सा समितियों के माध्यम से वितरित की जाएगी। एक-दो दिनों में समितियों के जरिए किसानों को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड कंपनी की डीएपी मिलनी शुरू हो जाएगी। उमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed