फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   30 boxes of beer stolen by entering the shop through the roof

छत के रास्ते दुकान में घुसकर 30 पेटी बीयर चोरी

Tue, 31 Aug 2021 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
30 boxes of beer stolen by entering the shop through the roof
मरदह स्थानीय थाना क्षेत्र के सिगेंरा चट्टी स्थित सरकारी बीयर की दुकान की छत का करकट हटाकर चोर सोमवार की रात 30 पेटी बीयर और बिक्री के 10490 रुपये उठा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बीयर दुकान का सेल्समैन कासिमाबाद थाना क्षेत्र के जलालबाद निवासी अजय यादव प्रतिदिन की तरह देर रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान पर लगे करकट को हटाकर चोर अंदर घुस गए और बिक्री के रखे दस हजार 490 रुपये नकदी के साथ करीब 60 हजार रुपये के बीयर के तीस पेटी उठा ले गए। सुबह ग्रामीणों की नजर जब दुकान के टूटे ताले पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी सेल्समैन को दी। दुकान पर पहुंचे सेल्समैन ने घटना की जानकारी दुकान संचालक पारस नाथ सिंह को दी। इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन करने लगी। काफी देर तक छानबीन करने के बाद सफलता नहीं मिल सकी। दुकान संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस टीम द्वारा छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed