फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   29.70 lakh voters will elect two MPs

Ghazipur News: दो सांसदों को चुनेंगे 29.70 लाख मतदाता

Mon, 18 Mar 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
29.70 lakh voters will elect two MPs
गाजीपुर। सातवें चरण में होने वाले गाजीपुर और बलिया लोकसभा सीट के चुनाव लिए एक जून को मतदान होगा। इसके लिए जनपद स्तर पर सात मई को अधिसूचना जारी की जाएगी और 14 मई तक नामांकन होगा। नाम वापसी 17 मई तय की गई है। रायफल क्लब में पत्रकारों को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने यह जानकारी दी। डीएम ने बताया कि गाजीपुर और बलिया (आंशिक) लोकसभा सीट के लिए जनपद के 29 लाख 27 हजार 678 मतदाताओं को वोट करने का मौका मिलेगा। इनमें 15 लाख 44 हजार 879 मतदाता पुरुष, 13 लाख 82 हजार 714 महिला मतदाता और 85 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इसमें 18-19 आयु वर्ग के 60 हजार 658 मतदाता हैं, जिसमें 32 हजार 651 पुरुष और 28 हजार 05 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 मार्च से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। गाजीपुुर लोकसभा क्षेत्र के 20 लाख 70 हजार 925 और बलिया (आंशिक) 8 लाख 56 हजार 753 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए जनपद को 25 सेक्टर और 253 जोन में बांटा गया है। इनमें गाजीपुर लोकसभा सीट को 17 जोन और 171 सेक्टर में बांटा गया है। जबकि बलिया (आंशिक) लोकसभा सीट को 8 जोन और 82 सेक्टर में बांटा गया है। निगरानी के लिए वीडियो टीम, उड़नदस्ता और एमसीएमसी की टीमें क्रियाशील कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील किया है कि अधिक कैश लेकर न चलें। 50 हजार रुपये के ऊपर कैश लेकर चलने पर प्रापर डाक्यूमेंट दिखाने होंगे। दस लाख कैश किसी के पास से मिलने पर इनकम टैक्स विभाग को संदर्भित किया जाएगा। इसी तरह आबकारी विभाग की भी टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि बढ़चढ़ हिस्सा लें। एक जून को बूथ पर जरूर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed