{"_id":"6797d2a1aad9622a150b5b46","slug":"290-couples-got-married-in-mass-marriage-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-127283-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 290 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 290 जोड़े
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग ने तीसरे चरण में सोमवार को 290 जोड़ों की शादी कराकर मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते वर्ष 2024 में विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया था। दो चरणों में कुल 243 शादियां हुई थीं। वहीं केवल तीसरे चरण में ही विभाग की ओर से 290 शादी करा दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन नगर के तुलसीसागर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया गया था।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10 बजे से जोड़े और उनके परिजन पहुंचने लगे। सुव्यवस्थित तरीके से शादी के आयोजन के लिए ब्लाॅकवार पंडाल बनाए गए थे। इस दौरान 290 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। फेरों की रस्म होने के बाद नवविवाहित वर-वधुओं को विवाह प्रमाणपत्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए आम के पौधे दिए गए।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल और मंचासीन अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की ओर से बटन दबाकर 35 हजार की धनराशि वधुओं के खाते में हस्तांतरित की गई। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 1575 जोड़ों का शादी कराने का लक्ष्य है। अब तक लगभग 550 जोड़ों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
डीडीओ सुभाष चंद्र सरोज ने आभार जताया। मौके पर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सिंहासन राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव आदि मौजूद रहे।