फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   2808 people reached in district

विशेष ट्रेनों से मेहसाणा और जामनगर से आए 2808 प्रवासी

Tue, 12 May 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
2808 people reached in district
गाजीपुर। सरकार की पहल पर गैर राज्यों एवं शहरों में रहने वाले प्रवासी नागरिकों के विशेष ट्रेनों से पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की शाम गुजरात के मेहसाणा एवं जामनगर से अलग-अलग स्पेशल ट्रेन दो हजार 808 लोगों को लेकर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां आने के बाद सभी की चिकित्सकों की टीम की ओर से स्क्रीनिंग की गई। निगेटिव मिले लोगों को खाद्यान्न सामग्री प्रदान कर होम क्वारंटीन रहने एवं जरूरी निर्देश देने के बाद रोडवेज की बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

कोरोना के कहर के चलते देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों के घर लौटने का क्रम जारी है। आज शाम को गुजरात के मेहसाणा एवं जामनगर में रहने वाले जिले के 140 सहित विभिन्न जिलों के 2808 प्रवासियों को लेकर विशेष ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रवासियों के आने के मद्देनजर स्टेशन के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल, जमानिया के उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला उपस्थित थे। ट्रेन के स्टेशन पर आने के बाद एक-एक कर यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद सभी की चिकित्सकों की तरफ से थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्क्रीनिंग के बाद जिनमें लक्षण नहीं पाए गए, ऐसे लोगों को अनाज प्रदान कर होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। जिन प्रवासियों में लक्षण नहीं पाए गए, उनको सैनिटाइज करने के बाद रोडवेज की बस से उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed