फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   27 found infected, including six inmates of temporary prison

अस्थाई जेल के छह बंदी समेत 27 मिले संक्रमित

Thu, 17 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
27 found infected, including six inmates of temporary prison
गाजीपुर। अस्थाई जेल के छह बंदियों समेत 27 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई। जबकि एक कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। होम आइसोलेट और कोविड केयर सेंटर में भर्ती अब तक 3091 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3486 पहुंच गया। वहीं 38 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव आंकड़ा 358 पहुंच गया है। वहीं 409 का आरटीपीसीआर, 731 का एंटीजन और 11 का ट्रूनैट से जांच कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव का क्रम जा रही है। कभी लगातार 30 की संख्या से ऊपर मरीज मिल रहे हैं, तो कभी यह नीचे आ जा रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक जांच कराया जा रहा है, जिससे समय रहते कोरोना संक्रमित की पहचान कर संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। देर शाम आई रिपोर्ट में खानपुर एक, सदर तीन, अस्थाई जेल छह, सैदपुर एक, रौजा एक, सोनियापार एक, नौकापुरा एक, लहना गहमर, रूहीपुर एक, हरदियां दो, हरिबल्लमपुर एक, गौड़ऊर सीएचसी एक, गहमर एक, मरीरपुर, दधवल दो, बिरनो स्थति एसबीआई शाखा का दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला। मेडिकल टीम उपचार के लिए जहां इन संक्रमितों को ट्रेस कर रही है। वहीं उनसे लक्षण की जानकारी लेकर होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भेजने के लिए सूची भी तैयार कर रही है। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुुशवाहा ने बताया कि 27 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed