फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 thousand reward Amit Rai became a headache for the police

Ghazipur News: पुलिस के लिए सिर दर्द बना 25 हजार इनामी अमित राय

Thu, 27 Apr 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward Amit Rai became a headache for the police
गैंगस्टर एक्ट का वांछित और 25 हजार का इनामी अमित राय पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। करीमुद्दीनपुर और शहर कोतवाली पुलिस को संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद बावजूद उसे दबोचने में सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रह रही है। कुख्यात अपराधी अमित राय जोगा-मुसाहिब का रहने वाला है। करीमुद्दीनपुर थाना में उसके खिलाफ पूर्व से ही गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं शहर कोतवाली के डिलिया गांव निवासी पप्पू गिरी को एक मुकदमे में गवाही न करने के लिए शातिर अपराधी अंगद राय की शह पर अमित राय और विश्वनाथ राय ने जान से मारने की धमकी दी थी और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पप्पू गिरी ने मार्च में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शामिल अपराधी अंगद राय वर्तमान में बिहार के भभुआ जेल और विश्वनाथ राय जिला कारागार में निरूद्ध हैं। वहीं अमित राय फरार चल रहा है। हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारियों का दावा है कि अमित राय की तलाश जारी है। जल्द ही वह पुलिस के शिकंजे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed