{"_id":"6390d49fd551bc4f98321252","slug":"25-schools-got-gift-of-extra-room-ghazipur-news-vns6874496175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 25 विद्यालयों को मिली अतिरिक्त कक्ष की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 25 विद्यालयों को मिली अतिरिक्त कक्ष की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या अधिक होने पर अब कक्ष की समस्या नहीं सताएगी। जिले के विभिन्न विकास खंडों में स्थित पचीस परिषदीय विद्यालयों में 25 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा विद्यालय देवकली ब्लाक के हैं। प्रत्येक कक्ष का निर्माण 5.65 लाख की लागत से कराया जाएगा। वहीं सदर समेत 7 ब्लॉक में एक-एक कक्ष बनाए जाएंगे ।
प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने की कवायद भी की जा रही है। बच्चों की संख्या ज्यादा होने तथा कुछ भवन जर्जर होने की वजह से कई विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों की काफी समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी क्रम में सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है।
जिले के बारह विकासखंड के 25 विद्यालयों में इन कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें बारह विद्यालय वित्तीय वर्ष 2021-22 के हैं जबकि वर्ष 2022-23 के 13 विद्यालय हैं। जिन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने हैं, उनमें प्राथमिक विद्यालय सालाहार खास, अरंगी-दो, धरवा, भरवती सिंगेरा, गजरही, महना यादव बस्ती, अमीरहा, गोठौली, सही चांदपुर, तुलसीपुर, रामपुर मुहम्मद मुबारकपुर, अकबरपुर, रेवसड़ा, धरवा, किशोहरी, कुबडबी, आलमपुर, पट्टीगढ़, सोनबरसा, सराय गोकुल (दक्षिण) तथा प्राथमिक विद्यालय केशरुआ प्रमुख हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कंपोजिट स्कूल कौवाबारी, खलीलपुर, पिपरही एवं कंपोजिट विद्यालय पौटा में अतिरिक्त कक्ष बनेगा। एक कक्ष का निर्माण पांच लाख 65 हजार से होगा।
सबसे ज्यादा विद्यालय देवकली ब्लाक के छह
गाजीपुर। जिन विद्यालयों में इन कक्षों का निर्माण होना है उनमें बाराचवर विकासखंड के चार, भांवरकोल, मनिहारी, जमानिया, भदौरा, मरदह, सदर, सादात ब्लाक में एक-एक, देवकली के सबसे अधिक छह, कासिमाबाद एवं रेवतीपुर में दो-दो तथा सैदपुर विकासखंड के चार विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे।
निपुण परीक्षा 12 को
गाजीपुर। निपुण एप्टीट्यूड टेस्ट (नैट) का आयोजन जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 12 दिसंबर को किया जाएगा। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर कुल 214676 तथा उच्च प्राथमिक के 68144 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का निपुण लक्ष्य के आधार पर आंकलन सुबह 9:30 बजे से तथा कक्षा चार से पांच और छह से आठ तक के बच्चों का 12:30 बजे से दो बजे तक लर्निंग आउटकम के आधार पर आंकलन होगा।
विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। अतिरिक्त कक्षों का निर्माण वित्तीय वर्ष में पूरा करने का निर्देश है- शमशेर आलम, जिला समन्वयक, निर्माण