फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 more purchase centers approved for paddy procurement

धान खरीद के लिए 25 और क्रय केंद्रों का अनुमोदन

Sun, 31 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
25 more purchase centers approved for paddy procurement
जिले में धान की खरीद पहली नवंबर से होगी। इस दौरान जिले के लिए शासन से दो लाख 31 हजार 200 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह बीते वर्ष की तुलना में ज्यादा है। आगामी खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 80 क्रय केंद्रों का पहले ही अनुमोदन कर दिया गया था। इनमें खाद्य विभाग के 23, एफपीओ आठ, पीसीएफ 15, पीसीयू 29, कृषि उत्पादन मंडी समिति चार तथा भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल है। इनके केंद्र आज से क्रियाशील हो जाएंगे। इसके अलावा खरीद के लिए 25 और क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया गया है जो जल्द ही खुल जाएंगे। ये क्रय केंद्र यूपीएसएस के 14 तथा खाद्य विभाग से संबद्ध एफपीओ के 11 केंद्र हैं। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि बटाईदार किसान भी अब पंजीकरण करा सकते हैं। बिना आधार से लिंक मोबाइल नंबर से भी किसान पंजीकरण करा सकते हैं। शासन की तरफ से इस बार पंजीकृत सहकारी समितियों को भी धान की खरीद की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed