{"_id":"6aa6e7d9acbc1091a00db3d4","slug":"25-crore-business-in-the-market-before-hartalika-teej-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160142-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हरतालिका तीज से पहले बाजार में 25 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हरतालिका तीज से पहले बाजार में 25 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार स्थित दुकान पर हरितालिका तीज को लेकर खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
गाजीपुर। हरतालिका तीज 14 सितंबर सोमवार को है। इसकी पूर्व संध्या पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। आभूषण, मिठाई, शृंगार व कपड़े की ज्यादा खरीदारी की गई। जनपद में कुल 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इससे जनपद की अर्थव्यवस्था को एक नया आर्थिक बूस्टर मिला।
शहर के मिश्रबाजार, लालदरवाजा, गांधीपथ, चीतनाथ, महुआबाग, स्टेशन रोड, बंशीबाजार, लंका, सिंचाई विभाग चौराहा आदि जगहों के बाजार में रौनक देखने को मिली। महिलाएं ज्वेलरी, कपड़े, फल, मिठाई, शृंगार व पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी करते हुए दिखाई दीं। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ थी। रसमलाई, दही, इमरती समेत कई तरह की मिठाइयां खूब बिकीं। महिलाओं ने व्रत की जरूरी चीजों के साथ ही परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए भी सामान खरीदा। मान्यता है कि महिलाएं हरतालिका तीज की पूर्व संध्या पर भोजन करती हैं और फिर भोर में फल व मिठाई खाती हैं। इसके बाद सोमवार को वह पति के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना को लेकर 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी। पर्व के लिए बाजारों में देर शाम तक खरीदारी चलती रही।
हरतालिका तीज की पूर्व संध्या पर अकेले सराफा बाजार में 15 करोड़ का कारोबार हुआ है। पूरा कारोबार करीब 25 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है। - श्री प्रकाश केशरी, जिलाध्यक्ष उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल