फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 Bikes Fined for Speeding with Modified Silencers

Ghazipur News: माॅडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भर रहीं 25 बाइकों का चालान

Tue, 12 May 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
25 Bikes Fined for Speeding with Modified Silencers
गाजीपुर। बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है। एआरटीओ विभाग की टीम ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुट गया है। मंगलवार को शहर के रौजा, जंगीपुर और जमानिया तिराहे पर अभियान चलाकर 25 मोडिफाइड साइलेंसर का चालान किया गया। वहीं, दो स्कूल वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा शराब पीकर चलाने आठ वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ धनवीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसों पर रोक और यातायात नियमों का सख्त रूप से पालन कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खासकर बुलेट की जांच शुरू कर दी गई है। पहले ही 25 ऐसे वाहन मिले, जिनका साइलेंसर मोडिफाइड किया गया था। इन वाहनों का चालान काटा गया। इसके बाद निजी स्कूल के दो वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान आठ चालक ऐसे मिले, जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे। ऐसे वाहन चालकों का लाइसेंस लेकर निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एआरटीओ धनवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed