{"_id":"6aac4adf5b1b25bb210f1940","slug":"24998-candidates-will-take-the-deled-first-and-third-semester-exams-at-39-centers-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-160395-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 39 केंद्रों पर डीएलएड के पहले और तीसरे सेमेस्टर के 24,998 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 39 केंद्रों पर डीएलएड के पहले और तीसरे सेमेस्टर के 24,998 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
गाजीपुर। डीएलएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के अभ्यर्थियों की परीक्षा 21 सितंबर से शुरू हो रही है। इसमें दोनों सेमेस्टर के 24,998 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इसको शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरा कर ली गई है।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर 21 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15780 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। पहले दिन दो पाली, दूसरे और तीसरे दिन तीन-तीन पाली में परीक्षा होगी। इसी प्रकार तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी, इसमें कुल 9218 अभ्यर्थी बैठेंगे।
जिले में डीएलएड परीक्षा के दोनों सेमेस्टरों में अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल, 12 सेक्टर, 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही इतनी ही संख्या में पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।